कांग्रेस में शामिल होंगे वीरेंद्र सहवाग? इस तरह चुनावी मैदान में उतरे, अब राजनीति की पिच लगाएंगे चौके-छक्के

कांग्रेस में शामिल होंगे वीरेंद्र सहवाग? इस तरह चुनावी मैदान में उतरे, अब राजनीति की पिच लगाएंगे चौके-छक्के*
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने बयानों को लेकर वैसे ही चर्चा में बने रहते हैं, अब वह चुनावी मैदान में उतरने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाकर गेंदबाजों का हाल खराब करने वाले सहवाग अब राजनीति के मैदान पर चौके छक्के लगाने के मूड में दिख रहे हैं. तो क्या है सहवाग की राजनीति का पूरा मामला? दरअसल सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि सहवाग अब राजनीति की पिच पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांग रहे हैं. क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर से नेता बने अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा के तोशाम विधानसभा सीट से मैदान पर हैं. अनिरुद्ध बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. हरियाणा विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर से होंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सहवाग ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कांग्रेस के अनिरुध चौधरी को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में एक शानदार ट्रैक्टर रैली नजर आ रही है. सहवाग की इस वीडियो से ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

1541 views