निजी टेलीकॉम कंपनियों को लगेगा झटका! बीएसएनएल का 5G ट्रायल शुरू

निजी टेलीकॉम कंपनियों को लगेगा झटका! बीएसएनएल का 5G ट्रायल शुरू*
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जल्द अपनी 5-जी सेवाएं शुरू करेगी। बीएसएनएल अपने नेटवर्क को फास्ट और अफोर्डेबल करने के लिए एडवांस 4जी और 5जी में शिफ्ट करने पर लगा हुआ है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने 5जी नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर दिया है। बीएसएनएल का ये फैसला सरकारी टेलीकॉम सेक्टर के लिए अहम कदम साबित हो सकता है। हाल ही में स्वदेशी कंपनी बीएसएनएल ने कई जगहों पर अपने 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने कई सारे टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इनमें लेखा वायरलेस, वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, गैलोर नेटवर्क्स और वाईसिग जैसी घरेलू दूरसंचार कंपनियां शामिल हैं। इस ट्रायल से सरकारी कंपनी बीएसएनएल को अपने 5जी नेटवर्क को कमर्शियल लॉन्च करने पर लागत में कमी आने की उम्मीद है। बीएसएनएल ने राजधानी दिल्ली के मिंटो रोड और चाणक्यपुर क्षेत्र में अपना 5जी ट्रायल नेटवर्क स्थापित किया गया है। बीएसएनएल का ट्रायल आईआईटी दिल्ली समेत तमाम लोकेशन पर किया जा रहा है। साथ ही दिवाली तक देश भर के कई लोकेशन पर इसी तरह के 5जी ट्रायल रन होने हैं।

1809 views