तिरुपति लड्डू विवाद:सभी सामग्रियों की हो जांच, मिलावट करने वालों को श्रीश्री रविशंकर ने की घटना की निंदा

तिरुपति लड्डू विवाद:सभी सामग्रियों की हो जांच, मिलावट करने वालों को श्रीश्री रविशंकर ने की घटना की निंदा*
आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। लड्डू प्रसाद मामले में अब आध्यात्मिक नेता और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू बुरी तरह से आहत हुए हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लड्डू के अलावा सभी खाद्य सामग्रियों की भी जांच हो। श्री श्री रविशंकर ने कहा, “हमने इतिहास की किताबों में पढ़ा है कि कैसे 1857 में सिपाही विद्रोह हुआ था। और अब हम देख रहे हैं कि कैसे लड्डू के कारण हिंदूओं की भावनाएं आहत हुई हैं। यह कुछ ऐसा है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। यह दुर्भावनापूर्ण है और यह उन लोगों की लालच को दिखाता है तो इसमें शामिल हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिए उनकी संपत्तियों को जब्त कर उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।”

1809 views