भले ही मैं मुख्यमंत्री बन गई लेकिन सीएम बनने के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया*
आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. वहीं अब मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है. आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “दिल्ली के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई और मेरे राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी. आज मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर किया है, लेकिन ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं.” आतिशी ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पिछले दस सालों में दिल्ली की तस्वीर बदल दी. उन्होंने दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी को बदल दिया. उन्होंने गरीब इंसान का दर्द समझा.”






