अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; राष्ट्रपति बाइडन से होगी द्विपक्षीय बातचीत

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; राष्ट्रपति बाइडन से होगी द्विपक्षीय बातचीत*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां पर वह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। अमेरिका में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। अमेरिकी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति बाइडन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे पीएम मोदी का विमान फिलाडेल्फिया में उतरा, जहां से वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर विलमिंगटन, डेलावेयर जाएंगे। यहां पर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी।

1876 views