तिरुपति लड्डू विवाद पर नड्डा ने की CM नायडू से बात, बोले- FSSAI करेगी मामले की जांच

तिरुपति लड्डू विवाद पर नड्डा ने की CM नायडू से बात, बोले- FSSAI करेगी मामले की जांच*
आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर सियासत गर्म है. प्रसाद में उपयोग होने वाले घी की जांच रिपोर्ट में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है. इसके बाद से देश में बवाल मचा हुआ है. इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बड़ा बयान दिया है. तिरुपति प्रसादम विवाद पर उन्होंने कहा, “आज ही मैंने चंद्रबाबू नायडू से बात की है. मैंने उनसे रिपोर्ट मांगी है.” तिरुपति प्रसादम विवाद पर उन्होंने कहा, “इस मामले पर मैंने आज ही चंद्रबाबू नायडू से बात की है. मैंने उनसे कहा है कि आप के पास जो रिपोर्ट है, उसे भेज दे. हम उनकी जांच करेंगे. इसकी जांच FSSAI करेगी. हम राज्य सरकार की तरफ से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं.” उन्होंने ये बयान मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपने मंत्रालय के कामकाज को जानकारी देते हुए दिया है.

1809 views