महापौर पुष्य मित्र भार्गव के नेतृत्व में दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता, कर्बला मैदान की जमीन की लड़ाई भी कोर्ट में जीती

*महापौर पुष्य मित्र भार्गव के नेतृत्व में दो दिन में दूसरी बड़ी सफलता, कर्बला मैदान की जमीन की लड़ाई भी कोर्ट में जीती*

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खाते में 2 दिन में दो बड़ी उपलब्धियां आई है। इसमें एक सफलता कस मिली थी जो शहर के व्यापक हित में थी जिसमें अपराध और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे शहर में लगाए जाने की योजना को सरकार से अनुमति मिली थी। इसके बाद अब दूसरी बड़ी सफलता शहर की कर्बला मैदान की बेशकीमती जमीन को लेकर मिली है जिसमें कोर्ट ने इंदौर नगर निगम के पक्ष में फैसला देते हुए उसे नगर निगम की मालिकी हक् का माना है। इसमें पूर्व में लगे वाद में निगम को सफलता नहीं मिली थी जिसके बाद दीवानी अपील दायर की गई थी। चूंकि महापौर भार्गव लंबे समय से विधि जगत से भी जुड़े रहे हैं इसलिए नगर निगम से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर भी वे लगातार नजर जमाए हुए थे और आखिरकार कोर्ट से निगम के पक्ष में फैसला हुआ।

1876 views