जीवन अनमोल है गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक रूल्स अपनाना अत्यंत आवश्यक है

जीवन अनमोल है गंतव्य पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक रूल्स अपनाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि घर पर आपके बच्चे पत्नी माता-पिता बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं ,
स्वच्छ इन्दौर के साथ सुरक्षित इन्दौर हमारी प्राथमिकता होना चाहिये ,
इसी चरित्र को 16 फीट गुणा 28 फीट के विशाल मंच पर रंगोली द्वारा श्री नेमिनाथ नवरंग मंडल छावनी के 50 कलाकार चरितार्थ करने जा रहे हैं ,

मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के अन्तर्गत शुक्रवार 13 सितम्बर को धूप दशमी के अवसर पर इंदौर के दिगंबर जैन मंदिरों में रांगोली एवं चांवल चूरी द्वारा मंडल विधान की रचना समाज के कलाकारों द्वारा की जाती है साथ ही धार्मिक झांकी भी सजाई जाती है , निर्णायक मंडल शहर के समस्त मंदिरों में जाकर पुरस्कार निर्धारित करते हैं छावनी स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विशाल मंडल विधान एवं पंचायती धर्मशाला में झांकी के अन्तर्गत बुंदेलखंड स्थित चंदेरी से 2 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वतमालाओं में स्थित खंडारगिरि अतिशयतीर्थ को झांकी के रूप में दर्शाया जाएगा , संदीप गोधा एवं अंकुर डोसी ने बताया कि यहां पहाड़ियों की कंदराओं में मूर्तियां 12 वीं 13वीं शताब्दी की है , कंदराओं के कारण इसका नाम खंदारगिरि पड़ा , इसी का निर्माण किया जा रहा है , साथ ही छावनी मेनरोड स्थित श्री अनंतनाथ जिनालय में जैन ओलंपिक थीम पर रांगोली द्वारा मंडलजी मांडे जा रहे हैं मंडलजी एवं झांकी के माध्यम से सामाजिक एवं धार्मिक संदेश समाज को दिया जाना उद्देश्य है ,
सभी मंडलजी एवं झांकी का शुभारंभ प्रातः 11:00 होगा जो रात्रि 11:00 तक दर्शनार्थियों के अवलोकनार्थ मंदिर खुले रहेंगे
सुनील बिलाला , नरेश जैन , देवेंद्र जैन , अनीस सोनी , संगीता जैन , सोनल जैन , दिलीप पाटनी , अनुज जैन , सुरेश जैन , अंकित जैन , शुभम् जैन , अमित जैन , मयंक बड़जात्या , मोनिका बज , शिखा जैन , श्रेणिक जैन , डॉली बड़जात्या आदि सदस्य मण्डलजी निर्माण में सहयोग दे रहे हैं
परम् संरक्षक श्री जयसेन जैन , अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या , समाज के मंत्री देवेन्द्र सेठी एवं देव डोसी , ने इन्दौर के जैन समाज से धूप दशमी के त्यौहार पर बड़ी संख्या मे सम्मिलित होने की अपील की है

2213 views