जैन समाज के क्षमावाणी पर्व पर असली दुनिया द्वारा प्रकाशित पर्युषण विशेषांक

जैन समाज के क्षमावाणी पर्व पर असली दुनिया द्वारा प्रकाशित पर्युषण विशेषांक का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। विशेषांक का जैन समाज में निःशुल्क वितरण किया गया। पुस्तक में बंधुता, सद्भावना एवं सुख शांति के पथ पर अग्रसर होने के लिए जैन मुनि भगवंतों एवं साध्वीजी के प्रेरक विचारों को संजोया गया है। इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी,विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,शहर अध्यक्ष गौरव रणदीवे एवं प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा भी मौजूद थे । संपादक अन्ना दुराई ने आभार माना।

2077 views