*सरल सहज व्यक्तित्व को मान मिलता ही है*
श्री संगितागंज दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे पर्यूषण पर्व के अन्तर्गत पंचायती मंदिर मे दोपहर को तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं रात्रि 8 बजे प्रतिदिन टीकमगढ़ निवासी बाल ब्रम्हचारी पण्डित श्री संजय भैयाजी के प्रवचन हो रहे हैं , प्रवचन के दौरान जिनवाणी स्तुति के रूप में दृष्टि जैन एवं खुशी जैन ने भजन प्रस्तुत किये
मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एम के जैन एवं मंत्री देवेन्द्र सेठी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत रात्री मे श्री गेंदालाल दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा धार्मिक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें जीव की पर्याय संबन्धी जानकारी प्रहसन प्रस्तुति के माध्यम से बच्चौं द्वारा दी गयी संचालन अनीस सोनी ने किया
आभार सुरेश जैन पिंटू ने माना






