श्री पल्लीवाल जैन महासभा की बैठक सम्पन्न

समाज की प्रतिभाओं एवं 75 वर्ष से अधिक वरिष्ठों का सम्मान 29 सितम्बर को श्री सुमति धाम इन्दौर मे किया जायेगा,
मीडिया प्रभारी वास्तुविद् एम के जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार पारम्परिक पर्यूषण पर्व के अन्तर्गत क्षमावणी दिवस पर गांधीनगर स्थित श्री सुमतिधाम मे तीर्थंकर प्रभु के अनुष्ठान के साथ मनाया जायगा,
श्री सुमतप्रकाश जैन, विशेष आतिथ्य, श्री राजेन्द्र जैन की अध्यक्षता मे मां उमियाधाम सभागृह मे आयोजित सभा मे उक्त निर्णय लिये गये, श्री रत्नेश जैन, श्री राजीव रतन जैन, श्री आर डी जैन ने सम्बोधित किया, संचालन मंत्री श्री इन्द्रकुमार जैन ने किया, आभार श्री ऋषभकुमार जैन ने माना






