एसपी रामेश्वर सिंह यादव रिलीव, इंदौर में ईओडब्ल्यू सम्हालेंगे

एसपी रामेश्वर सिंह यादव रिलीव, इंदौर में ईओडब्ल्यू सम्हालेंगे

ग्वालियर। लोकायुक्त एसपी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव शनिवार को रिलीव हो गये। अब वह सोमवार को इंदौर में एसपी ईओडब्ल्यू का पदभार सम्हालेंगे।
ज्ञांतव्य है कि अभी हाल ही में 15 अगस्त को भोपाल में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित रामेश्वर सिंह यादव को राज्य सरकार ने इंदौर में ईओडब्ल्यू एसपी पद पर नई पोस्टिंग दी हैं। हालांकि ग्वालियर में अभी लोकायुक्त एसपी के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने अपने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी पद पर रहते हुये रिश्वतखोरों की जमकर धरपकड़ की थी। उन्हें जांबाज पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

3082 views