पर्युषण पर्व के दौरान पशुवध व मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध

*पर्युषण पर्व के दौरान पशुवध व मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध*

*आइजा साथियों ने महापौर को ज्ञापन सौपा*

इंदौर l जैन धर्मावलंबियों के महापर्व पर्युषण पर्व के दौरान पशु वध एवं मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आइजा के द्वारा महापौर के नाम एक ज्ञापन शनिवार को महापौर सचिवालय में दिया गया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जैन समाज अहिंसा का अनुयायी समाज है भगवान महावीर स्वामी ने भी सभी जीवों के प्रति करूणा का भाव रखते हुए अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत दिया है। जिले में वर्तमान में कई अवैध बूचड़खाने संचालित हो रहे है। जो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार बंद होना चाहिए। चतुर्मास के दौरान श्वेतांबर और दिगम्बर जैन समाज द्वारा 31 अगस्त से 7 सितंबर व 8 सितंबर से 15 सितंबर तक पर्युषण महापर्व मनाया जाएगा। ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की एडवाइजरी के परिपालन में पर्युषण पर्व के दौरान क्षेत्र में संचालित पशु वध, मछली व्यापार एवं मांस विक्रय की दुकानें बंद कराने की मांग की गई।महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी ने आश्वासन दिया है कि इतने दिन तो मुश्किल है पर यदि मंदिर के आसपास को सलाटर हॉउस है तो वे जरूर इतने दिन बंद करने का आदेश दे सकते है साथ ही स्वेताम्बर जैन के पर्युषण के अतिम दिन गणेश चतुर्थी और दिगम्बर के पर्युषण का अंतिम दिन अनंत चौदस को अवश्य रूप से बंद करने का आदेश पारित करेंगे इस अवसर पर नगर लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद योगेश गेंदर,आइजा राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन,प्रदेश महासचिव दीपक दुग्गड, इंदौर जिलाध्यक्ष अभिषेक बड़जात्या,सचिव शैलेन्द्र श्रीमाल , नीलेश जैन, पीयूष जैन,विजय जैन आदि मौजूद रहे।

2479 views