भारत बंद के लिए किया धरना प्रदर्शन, सड़कों पर लगा जाम*

भारत बंद के लिए किया धरना प्रदर्शन, सड़कों पर लगा जाम*
अलीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आरक्षण के विरोध में भारत बंद के आह्वान का असर दिख रहा है। स्टेट बैंक चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क पर भारी संख्या में बहुजन समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आरक्षण में से आरक्षण दिए जाने से दलित समाज में नाराजगी है।धरना प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह जाम की स्तिथि बन गई। बसपा के पदाधिकारी सूरज सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण करने का कार्य किया गया है। जिसका सामाजिक संगठनों व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहले दिन से ही विरोध किया था और सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय बदलने की अपील की थी। आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इस आवाहन के तहत गुरुवार को सामाजिक संगठन और बहुजन समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद को समर्थन देने के साथ सफल बना रहे हैं। अन्य दल वोटो की राजनीति करते है। बहुजन समाज की सच्ची हितेषी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती हैं । हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट में भी कोलोजियम सिस्टम को हटाकर आरक्षण की व्यवस्था की जाए और सुप्रीम कोर्ट से भी आरक्षण के संबंध में अपना निर्णय बदलने की अपील है। यह आरक्षण कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने नहीं दिया। यह दलित समाज के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया था। इसकी सुरक्षा करना बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और बहुजन समाज की है।

2010 views