मोदी सरकार बिना कुछ सोचे समझे तानाशाही.महुआ माजी

मोदी सरकार बिना कुछ सोचे समझे तानाशाही.महुआ माजी*
जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी वापस लेने की मांग को लेकर संसद में इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा, ‘मोदी सरकार बिना कुछ सोचे समझे तानाशाही के तहत कुछ भी लागू कर देती है। नोटबंदी कर दी, जीएसटी लागू कर दिया। हेल्थ सेक्टर में अगर 18 फीसदी जीएसटी होगा तो मध्यम वर्ग इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होगा… ये देश के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। ये विरोध तबतक जारी रहेगा जब तक 18 फीसदी जीएसटी खत्म नहीं होती।’

2412 views