हैरान हूं कि कोई राज्य बंगाल मॉडल भी लागू करेगा

हैरान हूं कि कोई राज्य बंगाल मॉडल भी लागू करेगा, अमित शाह ने लोकसभा में ममता सरकार की चुटकी ली*
लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार की चुटकी ली। अमित शाह ने कहा कि मुझे हैरानी है कि कोई राज्य बंगाल मॉडल भी लागू करना चाहेगा? वामपंथी उग्रवाद रोकने में बंगाल सरकार की भूमिका से सब वाकिफ हैं। दरअसल लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार वामपंथी उग्रवाद से निपटने में सफल रही है। उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र सरकार राज्य के मॉडल का अध्ययन करेगी और इसे अन्य राज्यों में भी आजमाएगी? इसके जवाब में गृहमंत्री अमित शाह बोले कि सरकार को उन राज्यों के मॉडल को लागू करने में कोई समस्या नहीं है, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन मुझे लगता है कि कोई भी राज्य पश्चिम बंगाल मॉडल को लागू करना पसंद नहीं करेगा। बता दें कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व में वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 60 फीसदी की कमी आई है।

1742 views