अक्षय जैन को अहिल्या चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज में ज्वाइंट सेकेट्री मनोनयन पर विधायक गोलू शुक्ला ने दी बधाई

*अक्षय जैन को अहिल्या चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज में ज्वाइंट सेकेट्री मनोनयन पर विधायक गोलू शुक्ला ने दी बधाई*

*राजबाड़ा ओर आस पास के सभी बाजार की सभी समस्याओं को अविलंब हल करवाएंगे*

इंदौर। क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक राकेश शुक्ला ( गोलू भैया ) ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े व्यवस्यायिक बाजार राजबाड़ा पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र के सभी व्यवसायियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की ओर कहा कि सावन का महीना भगवान शिव आराधना का है आपके व्यवस्यायिक बाजार से शिव महिला भक्तों की बड़ी यात्रा 12 अगस्त को आ रही है । आप दिल खोलकर यात्रा का उत्साहवर्धन स्वागत करें । इस अवसर पर इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन जिन्हें हाल ही में अहिल्या चेम्बर्स ऑफ़ कामर्स इंड्रस्ट्रीज में ज्वाइंट सेकेट्री का दातित्व मिलने पर बधाई दी । व्यबसायिक क्षेत्रो में आने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके निराकरण अविलम्ब करवाने के बारे भी अधिकारियों से चर्चा कर दिए। विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि बहुत जल्दी ही आपके बीच मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के साथ व्यवस्यायिक मिलन समारोह आयोजित करेंगे। राजबाड़ा ओर उसके आस पास के सभी प्रमुख बाजार और पर्यटकों की सुख सुविधाओ में इजाफा करवाने का प्रयास करेंगे। यातायात प्रबंधन में आ रही दिक्कतों पर भी सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर हल करवाने का भरोसा दिलाया । इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के विभिन्न व्यवस्यायिक संस्थानों ने विधायक गोलू शुक्ला का स्वागत किया ।

2010 views