सीएम ने सिर्फ यादवों और मुसलमानों का नाम क्यों लिया?’, यूपी के सियासी भूचाल पर अखिलेश ने योगी को घेरा*
विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पर अयोध्या के दुष्कर्म मामले को लेकर हो रहे हमले के बीच पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले षड़यंत्र करना चाहती है। उनका लक्ष्य पहले दिन से ही रहा है कि समाजवादियों को कैसे बदनाम किया जाए? खासकर मुसलमानों को लेकर उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। अखिलेश ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बिना कहा कि एक मंत्री चिल्ला रहीं हैं कि आरक्षण खत्म हो गया है। सरकार में रहेंगे और आरक्षण की भी बात करेंगे। जिन्हें आरक्षण की चिंता है, वह पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी भाई बहन चाहे दिल्ली में हों या लखनऊ में, तुरंत बीजेपी को छोड़ दें।






