करोड़पति छोड़ रहे भारत, आने वाले वर्षों में कम हो जाएगा कर राजस्व आधार’, कांग्रेस ने सरकार को घेरा*
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारतीयों के पलायन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2022 में 2.26 लाख भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ दी। यह संख्या 2011 के आंकड़ों से करीब दोगुनी है। कांग्रेस ने सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2.16 लाख भारतीयों ने 2023 में अपनी नागरिकता छोड़ी है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि उच्च कौशल वाले और अमीर भारतीयों का पलायन एक आर्थिक उपहास है, जो आने वाले कुछ वर्षो में देश के राजस्व आधार को कम करेगा। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा कि कारोबारी हस्तियां भारतीय नागरिकता छोड़कर बड़ी संख्या में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। अपने लिखित जवाब में कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया था कि 2011-2018 के आंकड़ों के अनुसार 2022, 2021, 2020 और 2019 के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 2.25 लाख, 1.63 लाख, 85,256 और 1.44 लाख था। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने पूछा था कि क्या सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों के भारतीय नागरिकता छोड़ने के कारणों का पता लगाने के लिए कदम उठाए हैं।






