2000 रुपये के 97.92% नोट बैंकों में वापस आए

2000 रुपये के 97.92% नोट बैंकों में वापस आए*
आरबीआइ ने गुरुवार को बताया कि 2000 रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और अब केवल 7,409 करोड़ रुपये के नोट ही आम लोगों के पास हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को आरबीआइ ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था। उस समय इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

1943 views