लोकसभा: ‘मैं आपसे सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा करता हूं’, जब ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका

लोकसभा: ‘मैं आपसे सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा करता हूं’, जब ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोका*
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर भी जारी है। उधर सदन की कार्यवाही के दौरान एक खास बात भी देखने को मिली है। दरअसल, सदन में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीच भी गहमा गहमी देखने को मिली। राहुल गांधी जब सदन को संबोधित कर रहे थे तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोक दिया। दरअसल, राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाभारत काल के चक्रव्यूह का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था, उनके नाम कर्ण, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वथामा और शकुनि था। राहुल ने आगे कहा, ‘आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अदाणी कंट्रोल कर रहे हैं।’ इस बीच लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को टोक दिया।

2278 views