CM योगी के भक्त ने PM मोदी को खून से लिखा पत्र, कहा- ‘अगर हटे तो आत्मदाह कर लूंगा*
उत्तर प्रदेश बीजेपी के अंदर मची उथल-पुथल मची हुई है. वहीं इस बीच सीएम योगी के भक्त सोनू ठाकुर ने पीएम मोदी और जे पी नड्डा को खून से लिखा एक पत्र लिखा है.
हाल में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में अच्छे परिणाम नहीं मिले थे. जिसके बाद से पार्टी में आपसी मतभेद भी बढ़ने लगे थे. इस बीच योगी भक्त सोनू ठाकुर ने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखा है. योगी भक्त सोनू ठाकुर ने खून से यह लिखा पत्र सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. सोनू ठाकुर ने इस पत्र में लिखा है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाता है तो वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लूंगा.






