पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- कब जाएंगे मणिपुर

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- कब जाएंगे मणिपुर?*
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित यूक्रेन दौरे को लेकर उन पर तंज कसा है. जयराम रमेश ने रविवार (28 जुलाई 2024) को पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह यूरोपीय राष्ट्र की अपनी यात्रा से पहले या बाद में जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर राज्य का दौरा करेंगे. जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “मणिपुर के मुख्यमंत्री नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में भाग लेते हैं, जिसकी अध्यक्षता स्वयंभू गैर-जैविक प्रधानमंत्री करते हैं. फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री उसी देवता की अध्यक्षता में भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेते हैं. मणिपुर के लोग जो सरल प्रश्न पूछ रहे हैं, वह यह है कि क्या एन. बीरेन सिंह ने नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की और मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की, जो 3 मई 2023 की रात से जल रहा है.” जयराम रमेश ने आगे पूछा कि क्या एन बीरेन सिंह ने नरेंद्र मोदी को यूक्रेन की यात्रा से पहले या बाद में मणिपुर आने के लिए आमंत्रित किया था? बता दें कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री पर इस बात को लेकर हमले कर रही है कि उन्होंने अभी तक राज्य का दौरा नहीं किया है.

2077 views