बुजुर्गों का सम्मान ही घर मे खुशियां लाता है*

*बुजुर्गों का सम्मान ही घर मे खुशियां लाता है*

जिस घर मेंसास ससुर माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान होता है वहां पितृ दोष का निवारण सोता ही हो जाता हैबुजुर्गों को कष्ट देने से ही पितृ दोष का निर्माण होता है जिससे हमारे जीवन में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ता है सम्मेलन में सम्मिलित टैरो कार्ड रीडर श्रीमती अनीता शर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त किये
श्री महायोग शनि अनुसंधान सामाजिक संस्था के तत्वावधान मेंशनिवार 27 जुलाई को ज्योतिष महासम्मेलन एवं विधवा सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर महामंडलेश्वर विजयनंदजी, श्यामानंदजी , राजनंदजी डॉ रामशंकर तिवारी , योगेंद्र महंत , दिलीप राजपाल , विजयशंकर ने किया
मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एमके जैन ने बताया कि प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में औरंगाबाद की सुश्री योगेश्वरी देवी ने सरस्वती वंदना का गायन किया सम्मेलन में देशभर से लगभग 200 विद्वान भाग ले रहे हैं , अतिथियों का स्वागत पंडित संजय शर्मा , जितेंद्रनाथ , प्रकाश गौड़, उमाशंकर शर्मा ने किया , इस अवसर पर हरिओम जोशी , संतोष भार्गव , जुगलबाबा , जितेंद्र गुप्ता , शिव मेहता आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पंडित नीरज शर्मा ने किया
रविवार को प्रातः 10:00 बजे से देश भर से आए विद्वानों का सम्मान किया जाएगा एवं आम जनता को निःशुल्क ज्योतिष परामर्श दिया जाएगा

1809 views