बराक और मिशेल ओबामा ने किया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कमला हैरिस का समर्थन; कहा- आप पर गर्व है*
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने शुक्रवार को कमला हैरिस की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन किया। लगभग एक मिनट लंबे वीडियो में दोनों ने कमला हैरिस के बीच एक निजी फोन कॉल का भी जिक्र किया। ओबामा ने हैरिस से कहा कि मैंने और मिशेल ने आपको यह बताने के लिए फोन किया कि हम आपका समर्थन करने, आपको इस चुनाव में जीत दिलाने और ओवल ऑफिस में लाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रथम महिला ने हैरिस से कहा कि मुझे आप पर गर्व है। यह ऐतिहासिक होने जा रहा है।फोन पर बात करते हुए हैरिस ने समर्थन और उनकी लंबी दोस्ती के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप दोनों का धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हम इसके साथ कुछ बेहतर करने जा रहे हैं। चुनाव अभियान में लगी टीम ने कहा कि यह वाकई की गई कॉल थी। यह कोई पहले निर्धारित कार्यक्रम नहीं था।






