यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले, रेलवे ने 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात; पूरी डिटेल

यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले, रेलवे ने 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात; पूरी डिटेल*
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) से जल्द ही 5 नई वंदे भारत ट्रेनें फर्राटा भरने वाली हैं। इन ट्रेनों को किन शहरों के बीच चलाया जाएगा, रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका फैसला लेने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी ट्रेनें ऑरेंज कलर की हैं, जिनमें से प्रत्येक में 16 कोच लगे हैं। आईसीएफ अधिकारी ने बताया, ‘रेलवे बोर्ड यह तय करेगा कि ये वंदे भारत ट्रेनें किन रूट्स पर चलेंगी।’ इस तरह इंडियन रेलवे की ओर से जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है जिससे लोगों का यात्रा अनुभव और भी शानदार होगा।मालूम हो कि चेन्नई स्थित ICF 2018 से अब तक 70 वंदे भारत रेक का निर्माण कर चुका है। 500 से अधिक डिजाइनों के लगभग 75,000 रेल कोच बनाए गए हैं। अगर इस वित्तीय वर्ष की बात करें तो आईसीएफ ने 1,536 LHB कोच तैयार करने का टारगेट रखा है। साथ ही, 650 से अधिक वंदे भारत कोच सहित 3,515 रेल कोच बनाए जाएंगे। फिलहाल, वंदे भारत ट्रेनों में 9 या 16 कोच लगे होते हैं। आईसीएफ अधिकारी ने कहा कि भविष्य में 20 और 24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, वंदे भारत मेट्रो का भी ट्रायल हो चुका है।

1474 views