जीएसटी पोर्टल पर अभी तक संशोधन का विकल्प नहीं

जीएसटी पोर्टल पर अभी तक संशोधन का विकल्प नहीं*
जीएसटीआर-1 रिटर्न में कोई गड़बड़ी होने के बाद कारोबारी संशोधन के लिए जीएसटी पोर्टल में जीएसटीआर-1ए की तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। टैक्स सलाहकारों के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की 22 जून को हुई पिछली बैठक में इस पर निर्णय के बाद नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। लेकिन इसकी व्यवस्था पोर्टल पर अब तक नहीं की गई है। वजह से उनका टैक्स भी गलत हो जाता है। इस रिटर्न को संशोधित करने की सुविधा देने की लगातार मांग की जा रही थी। 22 जून की जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटीआर-1ए की सुविधा दी गई थी। इसमें कहा गया कि कारोबारी 11 तारीख को जीएसटीआर-1 फाइल करने के बाद 20 तारीख को 3बी रिटर्न फाइल करने से पहले जीएसटीआर-1ए में रिटर्न को संशोधित कर सकते हैं। मर्चेंट्स चैंबर आफ उत्तर प्रदेश की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष गुप्ता के मुताबिक, नोटिफिकेशन जारी करने से पहले तैयारी कर लेनी चाहिए थी।पूरे महीने में हुई बिक्री का डाटा कारोबारी अगले माह की 11 तारीख तक जीएसटीआर-1 में फाइल करते हैं। इस बिक्री के आधार पर उन्हें 20 तारीख तक फाइल होने वाले 3बी रिटर्न में टैक्स चुकाना होता है। कई बार जीएसटीआर-1 में बिक्री के आंकड़े गलत हो जाते हैं। इन आंकड़ों में संशोधन न हो पाने की

1608 views