पश्चिमी यूपी की तीन विधानसभा सीटों पर रालोद की नजर, दो पर फंस सकता है पेंच; BJP भी लगा रही दांव

पश्चिमी यूपी की तीन विधानसभा सीटों पर रालोद की नजर, दो पर फंस सकता है पेंच; BJP भी लगा रही दांव*
लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर चुनावी बिसात बिछने लगी है। राजनीतिक दलों के नेतृत्व के पास दावेदार आवेदन कर रहे हैं।प्रदेश सरकार के मंत्री भी इन सीटों पर भाजपा की तैयारियों को परख रहे हैं। चार सीटों में तीन राजग के पास थी, सिर्फ कुंदरकी सीट ही सपा के पास थी। उपचुनाव में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की तीन सीटों पर निगाह लगी है। पार्टी इनपर दावेदारी की तैयारी कर रही है। इनमें दो पर पेच फंस सकता है। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद नौ विधानसभा सीटें रिक्त हुई हैं। यहां से 2022 में निर्वाचित विधायक अब सांसद बन गए हैं। इनमें चार सीट मीरापुर (रालोद), गाजियाबाद सदर (भाजपा), खैर (भाजपा) और कुंदरकी(सपा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं। हालांकि, अभी निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक दलों में इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भाजपा और सपा में आवेदन भी लिए जा रहे हैं। एक-एक सीट पर एक-एक पार्टी में 12 से अधिक दावेदार सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव में मिली दो सीटों में शत प्रतिशत जीत दर्ज करने से उत्साहित रालोद उपचुनाव में दमदारी दिखाना चाहता है। पार्टी मीरापुर, खैर और कुंदरकी सीट पर दावेदारी करने की तैयारी कर रही है।

2077 views