सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया केस में दिया बड़ा आदेश, ED-CBI को नोटिस जारी; अब इस दिन होगी सुनवाई*

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया केस में दिया बड़ा आदेश, ED-CBI को नोटिस जारी; अब इस दिन होगी सुनवाई*
सुप्रीम कोर्ट की एक नई पीठ आज आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई की, अदालत ने इस केस में ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। इस केस में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी। सिसोदिया ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को फिर से शुरू करने की मांग की थी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, संजय करोल और केवी विश्वनाथन की नई बेंच करेगी। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार ने AAP नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

1742 views