अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण श्रीबांकेबिहारी को भेजा

अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण श्रीबांकेबिहारी को भेजा*
मथुरा: ठाकुर श्रीवांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है। प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी के हवाले किया। दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित कर, उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना की।

1742 views