जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

*जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की*

*निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*
इंदौर 08 जुलाई 2024
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज भोपाल में विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं प्रमुख अभियंता श्री शिरीष मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री श्री सिलावट ने वर्षाकाल के दृष्टिगत बांधों की सुरक्षा तथा निर्मित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बेसिन वार प्रगति की जानकारी आगामी एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

1876 views