राहुल गांधी रायबरेली आएंगे, बिजली दरों पर सुनवाई आज से*

राहुल गांधी रायबरेली आएंगे, बिजली दरों पर सुनवाई आज से*
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर सतर्क हैं। सांसद बनने के बाद पहली बार सोमवार को राहुल गांधी रायबरेली आएंगे। वह जिले की परियोजनाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। वह किसी विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी कर सकते हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को वह जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जनपद में चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। उनकी प्रगति जानेंगे और जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। उत्तर प्रदेश विद्यु त नियामक आयोग सोमवार से बिजली दरों पर सुनवाई शुरू करेगा। कल मंगलवार को कानपुर में आयोग की होने वाले बैठक में राज्य विद्यु त उपभोक्ता परिषद भी शिरकत करेगा। परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा है कि सुनवाई के दौरान बिजली दरों में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए दरें कम करने की पैरवी की जाएगी। अवधेश वर्मा ने कहा है कि प्रदेश के विद्यु त उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर 33122 करोड़ रुपये निकल रहा है। जिसके एवज में अगले बांच सालों तक बिजली दरें कम की जानी चाहिए

1541 views