अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को हराया: राहुल

अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को हराया: राहुल*
राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा को हराकर, इंडिया गठबंधन ने लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व वाले राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भाजपा को गुजरात में वैसे ही हराएगी, जैसे उसने लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर चुनौती दी है। हम मिलकर उनकी सरकार तोड़ने जा रहे हैं। जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया। यह लिखकर लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेंद्र मोदी को हराएगी।

1608 views