भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.713 अरब डालर घटा*
मुंबई: 28 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.713 अरब डालर घटकर 651.997 अरब डालर रह गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.252 अरब डालर घटकर 572.881 अरब डालर रह गईं। सात जून को विदेशी मुद्रा भंडार 655.817 अरब डालर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर था।






