हिंदुओं के अपमान के लिए राहुल माफी मांगें: भूपेंद्र

हिंदुओं के अपमान के लिए राहुल माफी मांगें: भूपेंद्र*
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला ही भाषण झूठ, निराशा और तथ्यहीन बातों से भरा हुआ था। भाषण के दौरान उनका आचरण भी संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी लेकिन राहुल ने उस बाबत औपचारिकतावश भी एक शब्द नहीं बोला। वे मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राहुल गांधी को समझाना चाहिए कि भारत की संसदीय गरिमा को कम न करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में न केवल हिंदुओं का घोर अपमान किया बल्कि अग्निवीर, किसान, अयोध्या, माइक-सब पर झूठ और केवल झूठ बोला।

1809 views