हाथरस हादसे पर लोकसभा में भाषण रोककर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हाथरस हादसे पर लोकसभा में भाषण रोककर प्रधानमंत्री ने जताया शोक*
हाथरस में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देते समय प्रधानमंत्री को हादसे की सूचना दी गई। उन्होंने भाषण रोककर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुखद समाचार आया है। हादसे में कई लोगों की जान गई है, मैं मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। मैं घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार बचाव कार्य में जुटी है और केंद्र सरकार संपर्क में है। पीड़ितों की हर संभव मदद होगी। मोदी ने कहा, ‘मैं सदन के माध्यम से सभी को आश्वस्त करता हूं कि पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।’ मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के स्वजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

1608 views