IGI एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल की छत टूटने से एक की मौत 8 घायल, कई उड़ानें प्रभावित*
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज सुबह 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। लोहे के पिलर से बना शेड वहां खड़ी कई कारों के ऊपर आ गिरा लोहे के पिलर में दबने से एक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। भारी वर्षा से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का फोरकोर्ट ढहा। इस हिस्से का उद्घाटन करीब तीन महीने पहले हुआ था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया। दिल्ली पुलिस और दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। सभी घायलों को निकाल के नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। कैट्स एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया शेड व लोहे के पीलर गिरने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी माहौल है।






