रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर खुले

रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उच्चतम स्तर पर खुले*
इस महीने शेयर बाजार ने ऑल-टाइम हाई के साख क्रैश के रिकॉर्ड भी बनाए हैं। 4 जून को शेयर बाजार में 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट आई थी। वहीं, बीते सत्र में स्टॉक मार्केट के दोनों एक्सचेंज ऑल-टाइम हाई पर पहुंचकर बंद हुए थे। 28 जून को सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड बना कर खुले हैं। आज सेंसेक्स 256.3 अंक चढ़कर 79,499.48 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 41.40 अंक या 0.17 फीसदी चढ़कर 24,085.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और नेस्ले के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर लाल निशान पर हैं।

1809 views