राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष

राहुल गांधी होंगे लोकसभा में नेता विपक्ष*
कांग्रेस की राजनीतिक वापसी के नायक के रूप में उभरे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई लोकसभा में राहुल को पार्टी संसदीय दल का नेता नामित करते हुए प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को इसका पत्र भेज दिया है। लोकसभा चुनाव में पिछले दो आम चुनावों के मुकाबले मिली बड़ी कामयाबी के बाद भविष्य की राजनीति के मद्देनजर राहुल का नेता विपक्ष बनने का फैसला कांग्रेस के लिहाज से बेहद अहम है। इस निर्णय के जरिए कांग्रेस ने सत्ता-सियासत में अपने नेतृत्व के चेहरे को लेकर लंबे अर्से से उठाए जा रहे सवालों और दुविधाओं का भी पटाक्षेप कर दिया है।

1675 views