कांग्रेस को जब अवसर मिला लोकतंत्र का गला घोंटा: सीएम योगी

कांग्रेस को जब अवसर मिला लोकतंत्र का गला घोंटा: सीएम योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल सभी दलों को संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। कहा कांग्रेस की आस्था कभी भी भारत के संविधान और लोकतंत्र में नहीं रही। जब भी उसे मौका मिला, उसने संविधान का गला घोंटने और लोकतंत्र को कुचलने का कार्य किया। मंगलवार को आपातकाल के 49 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी भाजपा की ओर से ‘काला दिवस’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 49 वर्ष पहले आपातकाल के जरिये कांग्रेस ने लोकतंत्र को तहस-नहस करने की कुचेष्टा की थी। कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकार तक छीन लिए। यहां तक कि न्यायालयों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया। जिन लोगों ने इस तानाशाही रवैये का विरोध किया, उन्हें जेल में डालकर यातनाएं दी गईं। कांग्रेस के इस कृत्य से संविधान कराह उठा था, लोकतंत्र तड़प गया था

1876 views