नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में भाजपा मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक संपन्न हुई।

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय होने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उपस्थित नेतृत्व का अभिनंदन किया एवं नव नियुक्त केंद्रीय मंत्रियों का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जम्वाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री शिवराज सिंह चौहान और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं श्री दुर्गादास उईके, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं श्री राजेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।
1608 views





