*महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण पर 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया*

नईदिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “संकल्प: महिला सशक्तिकरण केन्द्र – 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ” पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की, साथ ही सचिव अनिल मलिक भी मौजूद थे।
यह कार्यशाला महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केन्द्रित राष्ट्रव्यापी 100-दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत का प्रतीक है, जो 21 जून से 4 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य देश भर में नामांकन अभियान और शैक्षिक सत्रों को शामिल करते हुए महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है।






