नए हाई के बाद शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 36 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार

नए हाई के बाद शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 36 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार*
बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स अपनी रिकॉर्ड बढ़त को लगातार चौथे दिन बनाए रखने में सफल रहा और 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 77,337.59 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी में 41.91 अंकों की गिरावट के साथ 23,516.00 पर क्लोजिंग हुई।भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाइयों को पहुंचने के बावजूद सपाट बंद हुए। ऊपरी स्तरों पर शेयर बाजार में बिकवाली हावी हो गई,आखिरकार सेंसेक्स हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा, लेकिन निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। बुधवार के सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव भरा कारोबार दिखा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली दिखी। वहीं, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में मजबूत बढ़त आई।

1675 views