बहुत नाजुक है ये एनडीए सरकार, छोटी सी गड़बड़ी से गिर जाएगी: राहुल गांधी का दावा*
राहुल गांधी ने चुनावी नतीजे आने के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है। उन्होंने ने फाइनेंशिनेंयल टाइम्स से कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह एनडीए सरकार बहुत ही नाजुक है। उन्होंने ने कहा है कि अपने तीसरे कार्यकाल में एनडीए की सरकार अस्तित्व के लिए संघर्ष कर सकती है। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में, राहुल गांधी ने फाइनेंशिनेंयल टाइम्स को बताया कि 4 जून के फैसले के बाद भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आया है। राहुल गांधी ने फाइनेंशिनेंयल टाइम्स से कहा, “संख्या इतनी कम है कि उनकी स्थिति बहुत नाजुक हैं, और थोड़ी सी भी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है सहयोगियों को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ सकता है।”






