सियासी अटकलें तेज:नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला? दिल्ली में होगी JDU की हाई लेवल मीटिंग*
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसी महीने की 29 तारीख को दिल्ली में होगी। दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में सुबह 11.30 बजे से होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संपन्न हुए आम चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी।जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान के अनुसार, मु्ख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सभी राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, जदयू के सभी केंद्रीय मंत्री व पार्टी के सांसद इस बैठक में शामिल होंगे।






