भाजपा अध्यक्ष पद किसके खाते में
भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत नारायण नडडा का कार्यकाल जनवरी माह में ही समाप्त हो गया था, लेकिन नडडा को लोकसभा चुनावों को देखते हुये एक्सटेंशन मिल गया था। अब लोकसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं वहीं चुनाव परिणाम के बाद नडडा को भी केन्द्र में मंत्री पद मिल गया है। ऐसे मंे अगला भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर कयास लगना शुरू कर दिए हैं कि कौन-कौन भाजपा की लिस्ट में है। इन सब में दक्षिण से भाजपा का चेहरा बीएल संतोष का नाम भी तेजी से उभर कर सामने आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर की सफलता के बाद अब दक्षिण में भी पार्टी संगठन को मजबूत करना शुरू किया है इसी के चलते इस लोकसभा चुनावों मे वैसे ज्यादा सफलता तो नहीं मिली लेकिन दक्षिण में भी कुछ सीटों पर विजय हासिल करने के बाद भाजपा के होंसले बुलंद है। इसी रणनीति को देखते हुये भाजपा अब दक्षिण के भाजपा कार्यकर्ता पर किस्मत अजमाना चाहती है। इसे लेकर भाजपा के संगठन के कददावर नेताओं ने चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई एक नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए फायनल नहीं हुआ है। लेकिन नामों के कयास तेजी से सामने आने लगे हैं। इन सबमें एक नाम दक्षिण से ही भाजपा के नेता बीएल संतोष का भी है। इसी के साथ महाराष्ट्र से विनोद तावडे , सहित अनुराग ठाकुर सहित अन्य नाम भी शामिल हैं। इन सबमें बीएल संतोष जिका राजनैतिक क्षेत्र में अनुभव लगभग 33 वर्ष का है और वह भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस के हार्डलाइनर कार्यकर्ता भी रहे हैं। इसे देखकर लगता है कि बीएल संतोष को भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। बताया जाता है कि बीएल संतोष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह में भी काफी पटती है। बीएल संतोष कर्नाटक का चर्चित चेहरा हैं। उनकी संगठन पर भी मजबूत पकड हैं। अभी वह मध्यप्रदेश के भी प्रभारी रहकर अपने कार्यकाल में भाजपा के खाते में 163 सीटों पर जीत का परचम लहराया था,






