सुबह चार बजे मोगरी लेकर आया और कर दी पत्नी की हत्या

सुबह चार बजे मोगरी लेकर आया और कर दी पत्नी की हत्या

बड़वानी। जिले के नांगलवाड़ी थाना इलाके के धानीपुरा गांव में पति ने चरित्र शंका में पत्नी की मोगरी मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार अल सुबह लाल सिंह मोगरी लेकर आया और खटिया पर सो रही पत्नी रेलीबाई पर जमकर प्रहार कर दिया। रेलीबाई को समझ नहीं आया कि अचानक यह क्या हुआ और मोगरी के वार से उसने वहीं दम तोड़ दिया। चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे जब तक लाल सिंह वहां से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, इसके बाद नांगलवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

1411 views