राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप, जेपीसी की मांग

*राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप, जेपीसी की मांग*

नईदिल्ली। राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘सबसे बड़ा शेयर बाजार घोटाला’ बताते हुए इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग की। “प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले पांच करोड़ परिवारों को विशेष निवेश सलाह क्यों दी? क्या निवेश संबंधी सलाह देना उनका काम है? दोनों साक्षात्कार एक समूह के स्वामित्व वाले एक ही मीडिया को क्यों दिए गए। गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री जिनके पास वास्तविक चुनाव परिणामों का डेटा था, उन्होंने खुदरा निवेशकों को स्टॉक खरीदने की सलाह दी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने पहले कभी शेयर बाजार पर टिप्पणी नहीं की है।

1675 views