लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बाजी मारने पर गदगद ड्रीम गर्ल, फायर गन के साथ मनाया जीत का जश्न*
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। वह मथुरा से तीसरी बार चुनाव जीत गई हैं। अपनी इस जीत का उन्होंने खास अंदाज में जश्न मनाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें हेमा मालिनी को फायर गन के साथ जीत की खुशी मनाते देखा जा सकता है। गले में फूलों की माला पहने ड्रीम गर्ल के हाथ में फायर गन है। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की हेमा मालिनी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को हराया है।






