सियासी अखाड़े में साधु-संतों का जमावड़ा
देश की टॉप टेन हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट में से एक भोपाल की चुनावी जंग दिलचस्प होती जा रही है। भाजपा की ओर से भगवा वस्त्रधारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मैदान में आने के बाद यहां के सियासी अखाड़े में साधु-संतों का जमावड़ा लग रहा है। साध्वी के लिए भगवा वस्त्रधारियों का इकट्ठा होना तो लाजिमी है, लेकिन इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी कहीं से कमजोर नहीं पड़ रहे हैं। उनके लिए भी साधु-संत जुट रहे हैं। भोपाल संसदीय सीट का चुनाव पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।
यह उसी दिन तय हो गया था, जब दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारने का फैसला लिया। ऐसा कर पार्टी ने चुनाव को सीधे-सीधे वोटों के ध्रुवीकरण पर केंद्रित करने की अपनी मंशा जाहिर कर दी। प्रज्ञा ठाकुर चूंकि राजनीति के मैदान की नई खिलाड़ी थीं, लिहाजा उनसे फाउल की उम्मीद भी ज्यादा थी। प्रेक्षकों की उम्मीद पर वे खरी भी उतरीं। कभी शहीद हेमंत करकरे के खिलाफ बोलकर तो कभी दिग्विजय सिंह को परोक्ष रूप से आतंकी कहकर उन्होंने चुनाव आयोग तक उनकी शिकायत पहुंचानें का ग्राउंड तैयार किया।
साध्वी प्रज्ञा के लिए हरिद्वार, प्रयाग, अयोध्या, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरांचल से साधु-संत आ रहे हैं।
ऋषि पाण्डे, भोपाल नईदुनिया। देश की टॉप टेन हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट में से एक भोपाल की चुनावी जंग दिलचस्प होती जा रही है। भाजपा की ओर से भगवा वस्त्रधारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के मैदान में आने के बाद यहां के सियासी अखाड़े में साधु-संतों का जमावड़ा लग रहा है। साध्वी के लिए भगवा वस्त्रधारियों का इकट्ठा होना तो लाजिमी है, लेकिन इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी कहीं से कमजोर नहीं पड़ रहे हैं। उनके लिए भी साधु-संत जुट रहे हैं। भोपाल संसदीय सीट का चुनाव पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।

1176 views